उत्तर प्रदेशब्रेकिंगलखनऊ

प्लास्टिक मुक्ति अभियान: मंत्री महेंद्र सिंह और विधायक नीरज बोरा हुए शामिल

प्लास्टिक मुक्ति अभियान: मंत्री महेंद्र सिंह और विधायक नीरज बोरा हुए शामिल

लखनऊ: भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस को ”सेवा सप्ताह” के रूप में मनाते हुए पांचवे दिन शहर भर में स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की प्लास्टिक मुक्ति अभियान के तहत प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन उत्तर और पश्चिम विधानसभा के चौक में किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों व दुकानदारों, पटरी दुकानदारों से संपर्क करते हुए प्लास्टिक थैली का उपयोग ना करने हेतु जागरूक किया गया तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त कराने हेतु सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही कपड़े के थैले उपलब्ध कराते हुए उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी ने टेलीकॉलर बनकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जाना हाल – Dastak Times

अभियान में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद रमेश कपूर बाबा, अनुराग मिश्रा अन्नू, शालू टंडन सहित क्षेत्रीय तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, इस्माइलगंज में मंडल अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी द्वारा, हुसैनाबाद दौलतगंज, मल्लाही टोला में लखन मौर्या, रितेश कनौजिया, जयशंकर प्रसाद वार्ड, अयोध्यादास वार्ड व त्रिवेणी नगर में विशाल श्रीवास्तव महेश गुप्ता व विरेंद्र सिंह, कैंट विधानसभा के बाबू कुंजबिहारी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड व गीता पल्ली, सदर बाजार में सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, योगेंद्र पटेल, रेखा श्रीवास्तव द्वारा एवं डॉ मनमोहन विशाल शुक्ला सोमेंद्र पांडे अभिषेक सिंह द्वारा अंबरगंज चौकी, लेबर कॉलोनी, हरीदीन राय वार्ड, आलम नगर वार्ड, राजाजीपुरम में तथा सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया, सरोजनी नगर वार्ड, हिन्द नगर वार्ड में भी सघन अभियान चलाते हुए यदि किसी के पास प्लास्टिक थैलियां मिली तो उसे वापस लेते हुए कपड़े के थैले भी उपलब्ध कराएं।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button