मनोरंजन

‘लॉस एंजिलिस में पोहा ने मुझे मुंबई की याद दिला दी: प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इंडिया से दूर विदेश में भले रह रही हों, लेकिन अपना देसी अंदाज वह कभी नहीं भूलतीं। चाहे यहां का पहनावा हो या फिर खाना-पीना, प्रियंका इन चीजों को जीने का मौका विदेश में भी नहीं छोड़तीं। प्रियंका ने अपने नाश्ते की झलक दिखाई है, जो उन्हें अपने घर मुंबई की याद दिला रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने नाश्ते में पोहा खाया है और इसकी झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है। पोहा की तस्वीर दिखाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि उन्हें अपने घर की याद आ गई। प्रियंका ने लिखा है, ‘लॉस एंजिलिस में पोहा ने मुझे मुंबई की याद दिला दी।’ इस पोस्ट में प्रियंका ने उस रेस्ट्रॉन्ट को भी टैग किया है जहां उन्हें इंडियन खाने का लुत्फ उठाया।

इंडियन फूड की शौकीन प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक खुद का रेस्ट्रॉन्ट भी खोला है, जो न्यू यॉर्क में है। न्यू यॉर्क में उनके इस रेस्ट्रॉन्ट का नाम सोना है, जहां दूर-दूर से लोग भारतीय जायके का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।

हाल ही में ‘The Matrix Resurrections’में नजर आ चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में कमबैक की भी तैयारी कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा लंबे समय बाद ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा मां भी बनी हैं। सरोगेसी से हुई बच्ची की देखभाल में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खूब जुटे हैं। हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ और प्रफेशनल लाइफ को दोनों काफी अच्छी तरह से बैलंस करके चल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स ऐसे भी हैं जिनमें कहा जा रहा है कि प्रियंका के मदरहुड की वजह से ‘जी ले जरा’ के मेकर्स परेशान हैं और कहा गया है कि उन्होंने नई ऐक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वह फिलहाल अपनी बच्ची के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button