State News- राज्य

पुलिस का रेव पार्टी पर छापा, विदेशी महिलाओं समेत 9 को किया गिरफ्तार

रेव पार्टी (Rave Party) के केस आए दिन देखने को मिल रहे है। हाल ही में नोएडा (Noida) में पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा है। इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ 9 लोग लगे है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें 1 भारतीय नागरिक और अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं सहित 8 विदेशी नागरिक शामिल है। जानकारी मिली है कि ये लोग रेव पार्टी करते थे, साथ ही हंगामा कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। यहां विदेशी नागरिक पार्टी के साथ हंगामा कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बता दें पुलिस ने 8 विदेशी नागरिकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की सुचना जैसे ही पुलिस को मिली, वैसे ही पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें पुलिस ने रेव पार्टी कर रहे लोगों के पास से 710 ग्राम नशीला पाऊडर, 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा मिला है। इन सभी के साथ चीजों को भी कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा पुलिस की मानें तो यहां जो अग्रेजी शराब बरामद की गई है वह भी दूसरे राज्य से लाई गई थी।

Related Articles

Back to top button