पंजाबराज्य

खतरे के निशान से नीचे आया Pong Dam, ब्यास में छोड़ा 54 हजार क्यूसेक पानी

हाजीपुर: पौंग डैम झील में पानी की आमद कम हो जाने पर बी.बी.एम.बी. प्रशासन द्वारा डैम में से पानी छोड़ना जारी रखते हुए कम कर दिया है और डैम में पानी का स्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है।

जानकारी के अनुसार आज पौंग डैम से स्पिलवे द्वारा 48487 तथा पावर हाऊस द्वारा 17292 कुल 65779 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया। शाम 7 बजे पौंग डैम झील में पानी की आमद 58690 क्यूसेक नोट की गई और आज पौंग डैम झील का लैवल 1388.67 फुट नोट किया गया जो खतरे के निशान से 1.33 फुट नीचे है।

जानकारी के अनुसार शाह नहर बैराज में से आज 54079 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है और 11500 क्यूसिक पानी मुकेरियां हायडल नहर में छोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button