अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंगमऊराज्य

शौचालय निर्माण के विवाद में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

मऊ : जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़वा गोदाम में दिनदहाड़े शौचालय निर्माण के विवाद को सुलझाने पहुंचे प्रधान पति को एक पक्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज दिया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे वाराणसी गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया है। प्रधानी चुनाव नजदीक आते ही ग्रामीण राजनीत का पारा गरम दिखने लगा।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी देखी जा रही है

बताते चलें कि मृतक प्रधान पति शैलेंद्र यादव के हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी देखी जा रही है। मृतक पहले से भी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है, दो हत्या का आरोपी है जेल जा चुका है। आज सुबह शौचालय निर्माण हो रहा था। उस को लेकर दो पक्षों में आपस में विवाद हो रहा था।

एक पक्ष की पैरवी करने पहुंचे थे प्रधान पति। दूसरे पक्ष को नागवार लगा और बात इतनी बढ़ गई। कुछ ही पलों में बाइक सवार असलहाधारी तीन युवकों ने गोली चला दी मौके पर ही प्रधान पति शैलेंद्र यादव की मौत हो गई।

मृतक के भतीजा यशवंत ने बताया कि शौचालय निर्माण हो रहा था वहीं पर बाइक सवार गांव के ही तीन लोगों ने मेरे चाचा को 10:30 बजे दिन में ही गोली मारकर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हमलावर का पता चल गया है बाइक सवार थे तीन गोलियां मारी हैं। हमलावर प्रथम दृष्ट्या यह लग रहा है पुरानी दुश्मनी और परिवारिक रंजिश के कारण हत्या हुई है।

यह भी देखे: किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे डीएमके नेता – Dastak Times 

मृतक का रिकॉर्ड खंगाला गया पहले से ही दो हत्या का आरोपी है। यह माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश लग रहा है। हमलावर की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हत्या से अपराधियों का मनोबल काफी बुलंद दिख रहा है गांव में मातम छाया हुआ है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button