उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराज्यलखनऊ

प्रणब दा का निधन देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

प्रणब दा का निधन देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

लखनऊः उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी प्रणब मुखर्जी को आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी।

उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अनेक ऐतिहासिक एवं नीतिगत निर्णय लिए। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति का निधन वास्तव में देश के आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button