अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

सात दिन की रिमांड पर भेजे गए पीएफआई अध्यक्ष व सचिव

नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोपी कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास की गुरुवार सुबह गिरफ्तारी थी।

परवेज और सचिव इलियास दोनों को आज ही सात दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इलियास पर शाहीन बाग के लोगों को फंड मुहैया कराने का आरोप है। इसके साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत के मामले में साात लोग पकड़े गए। वहीं, आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सामान्य है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक कुल 712 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमें कई वीडियो भी प्राप्त हुए। जांच के दौरान इनसे हमें काफी मदद मिलेगी।

पीआरओ रंधावा ने बताया कि हम सभी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी से फुटेज में शामिल लोगों को पहचाना जा रहा है। कई लोगों ने खुद आकर अपने स्टेटमेंट दर्ज करवाए हैं। एसआईटी और लोकल पुलिस जांच कर रही है।

आपको बता दे कि इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने पीएफआई के सदस्य को पूर्व दिल्ली में त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया था, जिसकी पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को जामिया नगर इलाके से दंपत्ति को गिरफ्तार किया था। इन पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) खुरासान मॉडल के जुड़े होने के आरोप हैं।

Related Articles

Back to top button