अपराधकन्नौजव्यापार

कन्नौज की जेल से कैदी हुआ फरार

कन्नौज : जिले में बने अस्थाई जेल से आज एक कैदी फरार हो गया। कोरोना काल में जिले में पुलिस लाइन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में अस्थायी जेल बनाई गई थी। अस्थायी जेल की खिड़की काटकर आज एक कैदी फरार हो गया।

दरअसल कोरोना के चलते कैदियों को जेल भेजने से पहले अस्थायी जेल में क्वारंटाइन किया जाता है। फरार कैदी का नाम प्रमोद है, जिसे कुछ दिन पहले तालग्राम पुलिस ने असलहे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूचना पर पहुंचे जेल अधीक्षक ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button