BREAKING NEWSLucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेशफीचर्ड

वह दिन अच्छा जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दाम न बढ़े: प्रियंका

वह दिन अच्छा जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दाम न बढ़े: प्रियंका

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।

श्रीमती वाड्रा ने शनिवार को फेसबुक वाल पर लिखा

“ भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए ‘महंगे दिन’ हैं।”

उन्होने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने की नीयत से मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है मगर किसानों को उनकी उपज का दाम देने में आनाकानी कर रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा

काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बहनों भाइयों का संघर्ष उनकी जीविका से जुड़ा हुआ संघर्ष है। इस सरकार की नियत देखिए। भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की तिजोरियां भरने के लिए मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल – डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है लेकिन किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं दे रही है।

उन्होने कहा कि किसानों की जीविका के संघर्ष में वह किसानों के साथ हैं। आज वह मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों के साथ संवाद करेंगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— थाइलैंड : अविश्वास मत से बचे थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button