फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

असम पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, मां कामाख्या का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

असम पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, मां कामाख्या का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गुवाहाटी / लखनऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के मद्देनजर सोमवार को दो दिवसीय असम के दौरे पर सुबह 09 बजे के आसपास गुवाहाटी पहुंची। गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई पर प्रियंका का असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

शक्तिपीठ मां कामाख्या का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

हवाई अड्डा से वे सीधे राजधानी के नीलाचल पहाड़ स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या का दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंची। प्रियंका ने पूरे भक्ति भाव के साथ मातारानी की पूजा-अर्चना की। कामाख्या मंदिर से वे पुनः गुवाहाटी हवाई अड्डा की ओर रवाना हो गयी।

क्या है कार्यक्रम

गुवाहाटी से उत्तर लखीमपुर जिला के लीलाबारी हवाई अड्डा के लिए वे रवाना हो गयीं। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुत्र नद के उत्तरी किनारे के इलाकों का दौरा करते हुए सोनारी गांव पंचायत पहुंचेंगी। दोपहर 12 से एक बजे तक वे लखीमपुर में 10 जिलों के प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसी कड़ी में उत्तर लखीमपुर कॉलेज के खेल मैदान एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

वहीं लेटेकुपुखरी स्थित श्रीश्री माधव देव जन्म स्थान का दौरा करेंगी। इसके साथ ही रंगाजान स्थित श्रीश्री माधवदेव जन्मस्थान का भी दौरा करेंगी। देर शाम को बिश्वनाथ जिला के गोहपुर में पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुवा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वहीं इलाके के चाय बागान की महिला मजदूरों और स्वयं सहायता ग्रुप के सदस्यों के साथ बातचीत।

आज से दो दिवसीय असम दौरा पर है महासचिव

दो मार्च को अपने दौरे के दूसरे दिन बिश्वनाथ जिला के सधारू टी एस्टेट का दौरा करेंगी। वहां पर टी एस्टेट का दौरा कर चाय बागान की महिला मजदूरों के साथ बातचीत करेंगी। वहां से सड़क मार्ग से शोणितपुर जिला मुख्यालय तेजपुर के लिए रवाना होंगी। तेजपुर टाउन में प्रसिद्ध महाभैरव मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लेंगी। दोपहर को तेजपुर में कांग्रेस की आयोजित मेगा रैली को संबोधित करेंगी। रैली के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा तेजपुर हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

श्रीमती प्रियंका गांधी  के असम दौरे के कार्यक्रमों का LIVE आप नीचे दिए हुए लिंक पर देख सकते हैं

Facebook : https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/

YouTube : https://m.youtube.com/channel/UCARYeq2BneMi_0oqwNySsyg

Twitter :  https://twitter.com/priyankagandhi?s=08

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – पालन करें शयन के नियमों को होगा आपके घर लक्ष्मी का आगमन – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button