पंजाब

जापान से व्यापारिक रिश्ते और मजबूत करने की तरफ बढ़ रहा है पंजाब : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़/नरेंद्र जग्गा पंजाब में व्यापार के लिए माहौल अनुकूल होने की बात करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में निवेश के लिए उपयुक्त माहौल सृजन करने के साथ-साथ पंजाब और जापान के दर्मियान द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है।

इंडियन स्कूल ऑफ बिजऩस (आईएसबी), मोहाली में करवाए गए 5वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के पहले दिन ‘जापान-पार्टनर कंट्री’ सैशन की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि कारोबार को और सुखद बनाना, रोजगार के उचित मौके पैदा करना, मजबूत बुनियादी ढांचे तक पहुंच और शासन में और ज्यादा पारदर्शिता लाना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

राष्ट्रीय आर्थिक विकास में पंजाब के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का कुल क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का केवल 1.5 फीसदी बनता है परन्तु भारत के कुल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में राज्य का योगदान 3 फीसदी है। उन्होंने कहा कि पंजाब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार वाली नई जगह के तौर पर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत के अन्न भंडार के तौर पर भी जाना जाता है क्योंकि केंद्रीय पुल के अनाज में राज्य सबसे अधिक योगदान डालता है।
पंजाब में कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्स्टाईल, साइकिल निर्माण, इंजीनियरिंग, आटो कम्पोनेंट्स, मशीन टूलज़, फार्मास्यूटीकल, आई. टी. और पर्यटन क्षेत्र में अथाह सामथ्र्य है और पंजाब की अर्थव्यवस्था देश में तेजी के साथ आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के जापान के साथ लम्बे समय से सांस्कृतिक और द्विपक्षीय व्यापारिक सम्बन्ध चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ से जापान को 336 करोड़ रुपए की वस्तुएं निर्यात की जाती हैं। उन्होंने कहा कि जापान, औद्योगीकरण और व्यापार को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के लिए अग्रणी देशों में से एक है। डैलीगेटों को निवेश के लिए बेहतरीन राज्य पंजाब आने का न्यौता देते हुए उन्होंने पंजाब को व्यापार के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बताया।

राज्य में 100 से अधिक जापानी व्यापारिक अदारों के होने का जिक्र करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री की तरफ से निर्माण, टेक्नोलोजी, मार्केट सहायता जैसे क्षेत्रों में जापान के उद्योगों के साथ की हिस्सेदारी सफल रही है। राज्य में निवेश करने वाली प्रमुख कंपनियों में आईची स्टीलज़-स्टील आर्म ऑफ टोयोटा, यानमार, ऐसऐमऐल इसूज़ू, टोपान, मित्सूई, गुंमा सेईको एंड कोइयो शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button