पंजाब

मोदी सरकार की भेदभाव वाली सोच आगे झुकेगा नहीं पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू

अमृतसर: केंद्र की मोदी सरकार की पंजाब के साथ भेदभाव वाली सोच आगे झुकेगा नहीं, इसके लिए कांग्रेस को चाहे कोई भी बलि क्यों न देनी पड़े। ये विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रकट किए। सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के अंतर्गत भाखड़ा ब्यास मैनजमैंट बोर्ड (बीबीएमबी) में से पंजाबी हिस्सेदारी खत्म करके पंजाबियों प्रति अपनी संकुचित सोच का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैसले को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को पहले ही जरूरत मुताबिक पानी नहीं मिल रहा, इस कारण राज्य के कई हिस्सों पर जमीन बंजर हो रही है। केंद्र के नए फरमान के साथ पंजाब को ओर हानि भुगतनी पड़ सकती है। इस मौके पर कांग्रेस बी.सी. विंग शहरी के नवनियुक्त प्रधान निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि उन्हें इस पद के साथ जो मान-सम्मान दिया गया है, उसके लिए आल इंडिया कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी, मैंबर पार्लियामैंट राहुल गांधी, कांग्रेस के जनरल सचिव प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू और कांग्रेस के शहरी प्रधान अश्वनी कुमार पप्पू का तहदिल से शुक्रगुजार हैं।

Related Articles

Back to top button