उत्तर प्रदेशराज्य

अमेठी में 18 को पदयात्रा करेंगे राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी में ‘जन जागरण अभियान’ के तहत पदयात्रा करेंगे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी अभियान चला रही है। कांग्रेस के लोग जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी में पदयात्रा कर जनता से संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अमेठी से 2004 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button