टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

‘राहुल गांधी अंग्रेज़ की औलाद, संविधान को नहीं मानती कांग्रेस..’, बिहार के पूर्व मंत्री का विवादित बयान

पटना: बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री और भाजपा MLA नीरज कुमार बबलू ने अपने विवादित बयान से एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल नीरज बबलू ने रविवार (29 जनवरी) को सहरसा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को अंग्रेज़ की औलाद बता दिया। इसके साथ ही कहा कि कांग्रेस संविधान को नहीं मानती है और अपने खुद के नियम ही चलाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता और छातापूर विधानसभा सीट से MLA नीरज बबलू से जब कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर सवाल पुछा गया, तो उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर में बगैर टोपी लगाए झंडा फहराया जो कि बिल्कुल गलत है। नीरज बबलू ने कहा कि राहुल गांधी जी कभी आलू से सोना निकालते हैं, तो कभी भरी संसद में आंख मारते हैं। भाजपा विधायक ने एक पत्रकार से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश के संविधान को नहीं मानते है, उन्हें देश के नियम कानून से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो बिना टोपी पहने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया, इससे बड़ी दुख की क्या बात हो सकती है।

नीरज बबलू ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने मनमुताबिक देश चलाने की सिख मिली है। एक ओर राहुल गांधी बिना टोपी पहने तिरंगा फहरा रहे हैं और दूसरी तरफ पूरे देश को नसीहत देते हैं, पद यात्रा करते हैं। बता दें कि, छातापूर विधानसभा से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू दिवंगत और प्रसिद्ध एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।

Related Articles

Back to top button