अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीयवीडियो

मॉस्को में राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत, रूस के रक्षामंत्री से मुलाकात कर बनाई रणनीति

नई दिल्ली, 3 सितंबर, दस्तक टाइम्स, (ब्यूरो) :  राजनीतिक परिदृश्य में गहराते तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षामंत्री जनरल सर्जेई शोइगू से मॉस्को में मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। जून के बाद सिंह की यह दूसरी मास्को यात्रा है। उन्होंने 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- ‘हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, खासकर दोनों देशों के बीच गहराते रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर बात की गई।’ राजनाथ ने मॉस्को पहुंचकर रूसी अधिकारी का ‘नमस्ते’ से अभिवादन किया।

AK-47 203 की डील फाइनल

भारतीय सेना के सबसे आधुनिक और घातक हथियारों के जखीरे में अब और इजाफा होने जा रहा है। भारत और रूस ने अडवांस्ड AK-47 203 राइफलों की डील फाइनल कर ली है। खास बात यह है कि पुराने मॉडल से उलट यह राइफल हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों के लिए बेहतर होती है। चीन के साथ लद्दाख से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक की सीमा पर जारी तनाव और हाल के वक्त में हुईं सैन्य झड़पों को देखते हुए यह डील एक अहम मौके पर की गई है।

SCO की बैठक के लिए पहुंचे हैं रूस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सिंह रूसी पक्ष से भारत को एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणालियों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध करेंगे। भारत को एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की पहली खेप की आपूर्ति 2021 के अंत तक निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button