Entertainment News -मनोरंजन

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए रहेंगे करवा चौथ का व्रत, हाथों में लगाएंगे दीपिका के नाम की मेहंदी

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऐसे कपल है जिन्हें फैन्स बेहद पसंद करते हैं। यह कपल लोगों के लिए मिसाल के तौर पर कुछ ना कुछ करते आए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जोकि कपल गोल सेट करता है।

दरअसल रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए इस करवा चौथ में सरप्राइस देंगे अपने हाथों में अपने दुल्हन के नाम की मेहंदी रचाई है। साथ ही कुछ ऐसा करेंगे जिसके बारे में दीपिका ने सोचा भी नहीं होगा।

कलर्स ने ट्विटर पर रणवीर सिंह का एक वीडियो साझा किया है इस शो में खुलासा हुआ है कि दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह इस बार करवा चौथ का व्रत रखने वाले हैं। द बिग पिक्चर के करवा चौथ स्पेशल एपिसोड में रणवीर सिंह अपने हाथों में दीपिका पादुकोण के नाम की मेहंदी शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर और प्रियंका चौधरी से लगवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले रणवीर सिंह ने शो के प्रोमो वीडियो में बताया था कि उन्हें दीपिका पादुकोण जैसी ही बेटी चाहिए। रणवीर सिंह ने वीडियो में कहा कि मेरी शादी हो गई है आप लोग जानते हैं और बच्चे भी होंगे दो-तीन साल में। भाई साहब आपकी भाभी बहुत क्यूट बेबी थी। ऐसे में मैं चाहता हूं कि मुझे भी बस दे दे एक। बस मेरी लाइफ सेट हो जाएगी। नाम भी मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं।

Related Articles

Back to top button