टॉप न्यूज़पंजाब

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, हमलावर अब तक फरार, बोली पुलिस- आतंकी एंगल नहीं

नई दिल्ली/बठिंडा. जहां एक तरफ पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Millitary Station) के अंदर आज फायरिंग हुई है। वहीं अब इस घटना पर पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।

गौरतलब है कि, यह घटना आज तड़के करीब 4।35 बजे के करीब हुई है। वहीं इस फायरिंग में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं मामले पर मिलिट्री स्टेशन मुख्यालय की ओर से कहा गया कि स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार अबतक हमलावर पकडाया नहीं गया है।

इस भयंकर गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। वहीं घटना के पीछे किसका हाथ है और मिलिट्री स्टेशन के भीतर यह घटना कैसे हुई इसे लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मिलिट्री बेस के बाहर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें आप देख सकते हैं कि सेना के जवान सड़क पर बैरिकेंडिग लगाकर वाहन की चेकिंग कर रहे हैं।

हालांकि सूत्रों के अनुसार मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आनी अभी बाकी है। ख़बरों के अनुसार हमलावार सादे ड्रेस में थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही मिलिट्री स्टेशन के गार्डरूम से इंसास राइफल के साथ-साथ 28 कारतूस गायब हो गए थे।

वहीं बठिंडा के SSP ने स्टेशन पर किसी भी प्रकार के आतंकी घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कैंट के अंदर जाने की इजाजत अब तक नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button