दिल्ली

दिल्ली में तेज धूप खिली, ठंड से मिली राहत

नई दिल्ली: पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के बाद हुए मौसमी बदलाव से राहत मिलने लगी है। शुक्रवार सुबह ठंड से थोड़ी राहत है तो कोहरे ने भी लोगों को परेशान नहीं किया। शुक्रवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रहेगी और इससे ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय बेहद हल्का कोहरा, लेकिन दिन के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेगी। इसके चलते अधिकतम ताममान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अधिक बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली का मौसम साफ रहा। दिन भर चटक धूप भी खिली रही। हालांकि सुबह के समय कोहरे से थोड़ी परेशानी उत्पन्न हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 41 से 100 प्रतिशत रहा। सुबह साढ़े पांच बजे पालम में ²श्यता का स्तर 150 तक दर्ज हुआ जबकि आठ बजे यह बढ़कर 300 मीटर नहुंच गया।

इस बीच मंगलवार शाम और फिर बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड फिर से लौट आई है। बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसाक असर ठंड पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र में जमकर बारिश हुई, जिसके साथ ही मौसम ने फिर से करवट बदल ली, जिसके चलते शुक्रवार सुबह भी ठंड महसूस की जा रही है।

Related Articles

Back to top button