हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी में फंसे 400 भेड़-बकरियों का किया रेस्क्यू
लगातार अत्यधिक बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गये हैं।
Meerut News: थाना हस्तिनापुर पुलिस व फ्लड पीएसी यूनिट की सहायता से हस्तिनापुर क्षेत्र में लगातार अत्यधिक बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी में फंसे पांच व्यक्तियों व करीब 400 भेड़-बकरियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया।
खाली घेर में रात्रि के समय भेड़-बकरियां रोककर ठहरे
आज थाना प्रभारी हस्तिनापुर के सीयूजी नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर के जंगल में बने राजू कबाड़ी के खाली घेर में रात्रि के समय भेड़-बकरियां रोककर ठहरे पांच व्यक्ति लगातार अत्यधिक बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गये हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हस्तिनापुर मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। थाना हस्तिनापुर पुलिस और फ्लड पीएसी की सहायता से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे सभी पांच व्यक्तियों तथा करीब 400 भेड़-बकरियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों का विवरण
पुलिस ने जिन व्यक्तियों का रेस्क्यू किया उनमें किशनपाल पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, सत्यवीर पुत्र जयकरण निवासी ग्राम खोद दयालपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, गौरवपाल पुत्र किनपाल निवासी ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ। खुशराम पुत्र नानक निवासी ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ और बलराम पुत्र अमृत सिंह निवासी ग्राम मैनपुरी थाना चांदपुर, हाल थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ हैं।



