स्पोर्ट्स

ऑरेंज कैप पर ऋतुराज गायकवाड़ ने किया कब्जा, पर्पल कैप की जंग भी हुई रोमांचक

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में शनिवार को शाम खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। 190 रन के लक्ष्य को संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान ने 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप भी कब्जा कर लिया। उन्होंने केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनी। गायकवाड़ के 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं। आईपीएल 2021 में उनके नाम एक शतक और तीन फिफ्टी है।

केएल राहुल ऑरेंज कैप के दावेदारों में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 489 रन बनाए हैं। संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम 480 रन है। कल चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 28 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे नंबर है। सीएसके फाफ डुप्लेसी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 460 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की टॉप 5 की लिस्ट में टॉप पर 4 भारतीय हैं।

पर्पल कैप की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हर्षल पटेल अभी भी 26 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हर्षल के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान हैं, जिनके खाते में 21 विकेट हैं। आवेश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह 17 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं। पंजाब के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम 15 विकेट हैं। पर्पल कैप में टॉप 5 में पांचों भारतीय हैं।

Related Articles

Back to top button