उत्तर प्रदेशकन्नौजफीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,छह की मृत्यु

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,छह की मृत्यु

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मृत्यु हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के रहने वाले छह युवक कल रात स्पोटस कार से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे उनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम इलाके में किलोमीटर संख्या 165 पर तेज रफ्तार कार उनके आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई।

हादसा इमना भीषण था कि सभी छह युवकों की मृत्यु हो गई। इनकी उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रमोद यादव, सत्यभान यादव, मोहित पाल ,सोनू यादव और ज्ञानेन्द्र के रुप में शिनाख्त हुई है। छह युवक की पहचान नहीं हो सकी। सभी लखनऊ के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

दर्शन करने जा रहे थे बालाजी

बताया जा रहा है कि कार सवार लखनऊ से बालाजी के दर्शन करने के ​लिये रहे थे। जैसे ही कार कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र में पहुंची, तो यहां कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

मृतकों के नाम है

  1. बुधडिया थाना काकोरी निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भइयालाल
  2. कलिया खेडा निवासी सोनू यादव (31) पुत्र नेमीलाल यादव
  3. प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी यादव
  4. सतेन्द्र यादव (18) पुत्र गोपी यादव
  5. सूरज (15) पुत्र अभिमन्यु
  6. मोहित (36) पुत्र राजकुमार

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : COVID -19 : पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 333248 हुई – Dastak Times

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

                             

Related Articles

Back to top button