अद्धयात्मजीवनशैली

शनि, शुक्र, मंगल कुंभ राशि में, ये राशियां खूब कमाएंगी धन-दौलत

नई दिल्‍ली : शनि की राशि कुंभ में इस वक्त तीन बड़े ग्रह अपना पैर जमाए बैठे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ने कुंभ में प्रवेश किया है, जहां पहले से ही शुक्र और शनि मौजूद हैं। 15 मार्च के दिन मंगल के गोचर करते ही कुंभ राशि में शनि, शुक्र और मंगल की युति बनी है, जो 30 मार्च तक रहने वाली है। माना जा रहा है ये युति कई सालों के बाद बनी है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी।

वृषभ राशि

शनि, मंगल और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे और हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर लेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि, शुक्र और मंगल की युति शुभ साबित हो सकती है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथी करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button