लखनऊस्पोर्ट्स

इंट्रामोरल वेटलिफ्टिंग में शगुन, इच्छा,सुदेश और जैद ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। शगुन वर्मा, इच्छा पटेल,सुदेश पाण्डेय और जैद खान ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई पांचवीं इंट्रामोरल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। चैंपियनशिप का उद्घाटन मनीष गुप्ता (उपक्रीड़ाधिकारी), और ललित पटेल (लक्ष्मण अवार्डी) ने किया। आयोजक और प्रशिक्षक अरविंद सिंह कुशवाहा (उपक्रीड़ाधिकारी) ने उम्मीद जताई कि पदक विजेता खिलाड़ी सितम्बर में होने वाली स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लखनऊ को जरूर पदक दिलाएंगे।
पदक विजेता इस प्रकार हैं:-
बालिका 40 किग्रा:-स्वर्ण: शगुन वर्मा, रजत: रीतू, बालिका 49 किग्रा:-स्वर्ण: राधा सोनी, बालिका 55 किग्रा:-स्वर्ण: प्रियंका मौर्या, रजत: आस्था सिंह, कांस्य: करिश्मा सिंह, बालिका 59 किग्रा:-स्वर्ण: शिवानी, रजत: खुशबू यादव, कांस्य: रिया, बालिका 64 किग्रा:-स्वर्ण: संजना गुप्ता, बालिका 71 किग्रा:-स्वर्ण: विजय लक्ष्मी, बालिका 81 किग्रा:-स्वर्ण: सोनम यादव, रजत: साक्षी, बालिका 87 किग्रा:-स्वर्ण: इच्छा पटेल, बालक 61 किग्रा:-स्वर्ण: सुदेश पाण्डेय, रजत: अलंकार पाण्डेय, कांस्य: पीयूष पोपटानी, बालक 67 किग्रा:-स्वर्ण: जैद खान, रजत: ऋषभ मिश्रा, कांस्य: हर्ष शुक्ला।

Related Articles

Back to top button