राज्यराष्ट्रीय

हैदराबाद में विकास के लिए भाजपा का समर्थन करें : स्मृति ईरानी

हैदराबाद में विकास के लिए भाजपा का समर्थन करें : स्मृति ईरानी
हैदराबाद में विकास के लिए भाजपा का समर्थन करें : स्मृति ईरानी

हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव प्रचार को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर आईं हैं। वह आज और कल चुनावी अभियान में भाग लेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।

स्मृति ईरानी ने आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से हैदराबाद के विकास के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की। ईरानी ने सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरसा) झूठ बोल रहीं है कि उन्होंने जीएचएमसी में पिछले पांच वर्षों में अरबों खर्च किए। अगर इतना खर्च किया तो विकास कहां है?

घुसपैठियों के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए स्मृति ईरानी ने पूछा कि मजलिस रोहिंग्याओं को पुराने शहर में वोट देने का अधिकार क्यों दिया गया। रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को किसी भी परिस्थिति में वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया था तो फिर ऐसा क्यों।

उन्होंने तेरसा से सवाल किया कि मजलिस पार्टियां हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के बारे में बात क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद शहर में हजारों लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाल कर देश की रक्षा करेगी।

हैदराबाद में हाल ही में आयी बाढ़ की परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राजधानी हैदराबाद में 75000 से अधिक अवैध निर्माण हुए हैं। इसके कारण ही हैदराबाद में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई जिसकी जिम्मेदार एमआईएम और टीआरएस है। इस विभीषिका में 80 सेअधिक लोगों को अपनी जान गवाना पड़ा। अवैध निर्माण टीआरएस और एमएमके साझेदारी में हुआ हुआ है।

यह भी पढ़े: सीएम योगी का गुपकार समझौते’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला, बोली ये बात 

स्मृति ईरानी ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने में भी सत्ता पक्ष असफल रही है। सत्ता पक्ष तेलंगाना राष्ट्र समिति के केंद्र से कोई सहायता प्रदान नहीं करने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने कहा बाढ़ में हुए नुकसान की कोई रिपोर्ट राज्य सरकार ने अब तक गृह मंत्री को नहीं सौंपी है तो फिर इस तरह के आरोपों का क्या मतलब है।

एक प्रश्न के उत्तर में कि घुसपैठियों को केंद्र सरकार ने क्यों गंभीरता से नहीं लिया। इस पर मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में रोहिंग्या मुसलमानों को मत सूची में पंजीकरण करने का काम सत्तापक्ष टीआरएस और मजलिस ने किया है और इस बात को एक नेशनल टेलीविजन चैनल ने प्रसारित किया था।

इस प्रसारण में रोहिंग्या मुसलमानों ने मत सूची में शामिल करने के लिए मजलिस का खुलेआम आभार भी व्यक्त किया था। इस मुद्दे को स्थानीय प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि केसीआर की भ्रष्ट सरकार ने राजकोष को लूट लिया है और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने तेलंगाना में 820 करोड़ से अधिक की राशि टेक्सटाइल पार्क के लिए निवेश किया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button