राज्य

पहाड़ों पर बर्फबारी- दिल्ली में 6 डिग्री तापमान, हिमाचल-राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर

नई दिल्ली : उत्तरी पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आ रही है। मध्य प्रदेश में भी पारा गिरा है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में बीते कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से बहुत नीचे पहुंचने के कारण ठंड अपने पैर पसार रही है, लेकिन इसके बावजूद क्रिसमस से पहले राजधानी में शीतलहर की संभावना कम ही दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान बीते सप्ताह से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, 9 से 15 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या इससे कम ही रहा है। 12 दिसंबर को यह अपने निचले स्तर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया था।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 18 से 22 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब श्रेणी’ में बनी हुई है। SAFAR के अनुसार, दिल्ली में आज (शनिवार) यानी 18 दिसंबर को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 319 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों सहित एवं भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं बालाघाट जिलों में पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 18 से 22 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब श्रेणी’ में बनी हुई है। SAFAR के अनुसार, दिल्ली में आज (शनिवार) यानी 18 दिसंबर को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 319 दर्ज किया गया।

राजस्थान में मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 19 दिसंबर तक शीतलहर से अति शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरी भाग के कुछ जिले, जिनमें चुरू, सीकर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ शामिल है।

Related Articles

Back to top button