राजस्थानराज्य

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में उपचुनाव पर रणनीति तैयार, 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प

दौस : भाजपा महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभु दयाल शर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा) की अध्यक्षता में शैलजा गार्डन में हुई, जिसमें विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक का नेतृत्व लक्ष्मी रेला (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा) ने किया, जिसमें महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस दौरान भाजपा के पक्ष में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने और भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी अंजू मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के सुशासन के लाभों को लोगों तक पहुँचाएं और भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करें। बैठक में जयपुर दक्षिण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन कुमावत, जयपुर शहर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शामली पारीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला जोशी, जिला महामंत्री लक्ष्मी दीक्षित, सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button