दिल्लीराज्य

दिल्ली में आज तेज हवाएं चलेंगी, 3 दिन रहेगी ठंड; फिर 11 से बदलेगा मौसम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इसके चलते अगले तीन दिन दिल्ली में हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री था। शुक्रवार को यह 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह 9.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। 11 मार्च से तापमान के 29-30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार को हवा की रफ्तार 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके चलते राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 और 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

Related Articles

Back to top button