Entertainment News -मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने कहा- ‘हिन्दू होने पर शर्मिंदा हूं’, अब लोगों से मिल रहे ये सब जवाब

मुंबई: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज पढ़ रहे लोगों को कुछ हिन्दूवादी संगठनों के परेशान किए जाने पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 22 अक्टूबर को जब कुछ लोग एक निजी संपत्ति पर जुमे की नमाज अदा कर रहे थे तो कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिसबल ने उनको रोक दिया। घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने इस पर सख्त एतराज जताते हुए कि इसको देखकर उनको बतौर हिन्दू शर्मिंदगी हो रही है। इस पर उनको सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

निजी संपत्ति पर नमाज पढ़ रहे थे लोग गुरुग्राम के सेक्‍टर 12 में एक निजी संपत्ति पर मुस्लिम लोग नमाज अदा कर रहे थे। तभी कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और मुस्लिमों को खुले में नमाज ना पढ़ने के लिए कहने लगे। इन लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये लोग संपत्ति के मालिक की इजाजत से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने हिन्दूवादी संगठननों के लोगों को रोक दिया। हालांकि ये लोग तब तक लगातार नारेबाजी करते रहे जब तक कि नमाज पूरी नहीं हो गई।

सोशल मीडिया पर चर्चा में स्वरा का कमेंट स्वरा भास्कर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। शुक्रवार को तो वो इस ट्वीट को लेकर ट्रेंड में भी आ गईं। स्वरा के इस ट्वीट पर दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोगों ने स्वरा को हिम्मत दिखाकर इस घटना का विरोध करने पर शाबासी दी है। वहीं कई लोगों ने उनको इस ट्वीट के लिए हिन्दू विरोधी कहते हुए निशाना साधा है। कई लोगों ने तो उनको हिन्दू धर्म छोड़ देने तक की बात कह दी है।

Related Articles

Back to top button