जीवनशैली

छुहारा और दूध लेने के हैं फायदे ही फायदे

छुहारा यानी सूखे खजूर की न सिर्फ शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है बल्कि इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटमिन सी जैसे कई पोषक तत्वों की भी भरमार होती है। अगर इसका दूध के साथ सेवन किया जाए तो ये गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। हर रोज खासतौर से सर्दियों में दूध में छुहारा उबालकर फिर उसका सेवन किया जाए तो यह कई बीमारियों को दूर रखते हुए आपको हेल्दी बने रहने में मदद करता है। चलिए जानते हैं छुहारे और दूध को लेने के फायदों के बारे में।

हड्डियां करे मजबूत
छुहारा और दूध दोनों ही कैल्शियम रिच होते हैं ऐसे में अगर इन दोनों को साथ लिया जाए तो हड्डियों को मजबूती मिलती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

बनी रहे पेट की सेहत
छुहारा में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा काफी होती है। इससे फूड को डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है। वहीं दूध भी पेट में पाचन में मदद करने वाले एंजाइम्स को बूस्ट करता है जिससे कब्ज और पेट दर्द जैसी परेशानी नहीं होती।

दांत रहेंगे हेल्दी
दूध और छुहारा लेने पर दांत भी हेल्दी बने रहते हैं। यह दांतों को मजबूती देते हुए उसे सड़ने से भी बचाते हैं।

स्किन और बालों के लिए
दूध और छुहारा पीने पर आपको कुछ ही दिनों में स्किन का ग्लो भी बढ़ता हुआ दिखेगा। यह कई विटमिन की कमियों को पूरा करते हुए ब्लड फ्लो को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है।

डायबीटीज के मरीजों के लिए
दूध के साथ छुहारा रोज लेने पर ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखने में मदद मिलती है जो डायबीटीज के मरीजों के लिए काफी जरूरी है।

वजन बढ़ाने में मदद
खजूर से ज्यादा कैलरीज छुहारा में होती है। इसे अगर दूध के साथ लिया जाए तो दुबलेपन से जूझ रहे लोगों को हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका रोज सेवन करने पर एक महीने में आपको शरीर में फर्क दिखने लगेगा।

Related Articles

Back to top button