दिल्लीराज्य

दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है

DCP (दक्षिण) चंदन चौधरी हुए बताया पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था… इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया… लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था… इसलिए उसने आज यह अपराध किया… वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां कोचिंग ले रही है से। आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है।

अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने शव के पास से एक लोहे की रॉड बरामद की है। माना जा रहा है कि रॉड से युवती पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे कॉल पर जानकारी मिली थी कि विजय मंडल पार्क में अरबिंदो कॉलेज के पास एक व्यक्ति एक महिला की हत्या करके भाग गया है। कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्क में एक बेंच के नीचे महिला का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। शव के आसपास भी खून पड़ा हुआ था। जबकि, बगल में एक लोहे की रॉड मिली। युवती की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Back to top button