राज्य

दिल्ली में ठंड ने अभी से तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते दिनों रहा इतना तापमान

नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में हाड कंपा देने वाली ठंड को और भी बढ़ा दिया है। रविवार की तरह सोमवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट नज़र आई। धूप की तपिश न होने की वजह से दिन भर ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कर लिया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते तक न्यूनतम तापमान में ऐसे ही गिरावट होने का अनुमान लगाया है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस वजह से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

अब ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू हो सकते है। बीते रविवार को 7 वर्षों में सबसे ठंडा दिन बताया जा रहा है। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली राहत भी मिली। जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हालांकि रविवार के अधिकतम तापमान 23.9 के मुकाबले में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड हुई। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से दिन भर ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन तेजी से बढ़ने वाली है।

अधिकतम तापमान के लुढ़कने की वजह से पूरे दिन लोगों की कंपकपी छूटती रही। हल्की धूप निकलने के उपरांत भी लोगों को राहत नहीं मिली और शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। मौसम विभाग पहले ही संभावना जता चुका है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ने वाला है। इस वजह से इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस तरह से ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

Related Articles

Back to top button