स्पोर्ट्स

धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया IPL से संन्यास, अब Mumbai Indians के साथ नए रोल में दिखेंगे

नई दिल्ली: धाकड़ कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का ऐलान आज किया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई की टीम से जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। इसी साल पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।

पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 69 विकेट लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल में पोलार्ड की इकोनॉमी 8.79 की रही।

पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही एक बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं। अब वह टीम के साथ एक नए रोल में दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ रहेंगे।

Related Articles

Back to top button