राज्य

कोटद्वार के निकट कण्वाश्रम के जंगल मे मादा हाथी की मौत, पहाड़ी से फिसलने से हुई मौत

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत कण्वाश्रम के जंगल में एक वृद्ध हथिनी की मौत हो गई। उसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच की है। वन कर्मियों को शुक्रवार गश्त के दौरान जंगल में हथिनी के मृत होने की जानकारी मिली। रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि कण्वाश्रम बीट के पास के सिविल वन क्षेत्र ईड़ा गांव के पास हथिनी की पहाड़ी से फिसलकर मौत होने की जानकारी मिली थी। पशु डॉक्टरों की टीम से उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जंगल में दफना दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित थे।

Related Articles

Back to top button