राज्य

MP में अभी से टूटने लगा ठंड का रिकॉर्ड, इन जिलों में रहा ज्यादा ठंडी

भोपाल। उत्तर भारत (North India) के पहाड़ों में शुई हुई सीजन की पहली बर्फबारी (snowfall) के चलते सर्दीली हवाओं (winter winds) का असर उत्‍तरभारत‍ सहित मध्‍यभारत में दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में सिहरन बढ़ गई है। यहां तक गुरुवार को रात का सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रायसेन मे रिकार्ड किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जो पिछले 10 वर्ष में अक्टूबर माह का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

बता दें कि हिमालयीन पहाड़ों में शुई हुई सीजन की पहली बर्फबारी के चलते सर्दीली हवाओं का असर उत्‍तरभारत‍ सहित मध्‍यभारत में दिखाई देने लगा है। इस कारण राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मौसम ने मध्य प्रदेश में ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शाम 6 बजे के बाद से ठंडी हवाएं चलने लगती हैं. इन हवाओं के कारण अक्टूबर में ही रात का तापमान जबरदस्त गिर गया है। रात का पारा करीब-करीब 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन हवाओं के कारण दो शहरों में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अक्टूबर में भोपाल और जबलपुर में बुधवार-गुरुवार की रात सबसे ज्यादा सर्द रही।
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा गिरावट हुई.

ग्वालियर में तापमान फिलहाल सामान्य है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले हफ्ते तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. भोपाल में इससे पहले साल 2012 में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछली रात पारा 4 डिग्री कम होने से भोपाल का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था. यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में अक्टूबर में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पार 18 से 20 डिग्री के बीच होता है।

विदित हो कि पिछले 11 साल में पहली बार है जब जबलपुर में इतना पारा लुढ़का हो. यहां तापमान 14 के नीचे 13.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। जिले में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में भले ही मौसम पलट गया हो, लेकिन ग्वालियर में इसका कोई असर नहीं हुआ है, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य 14.6 डिग्री सेल्सियस है यह सामान्य से 0.7 डिग्री ही कम है रात का पारा सिर्फ 0.4 डिग्री सेल्सियस ही नीचे आया।

Related Articles

Back to top button