उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

सपा का काम था, सबका साथ और सैफई खानदान का विकास : योगी आदित्यनाथ

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ और सैफई खानदान का विकास,.सपा का यही काम था। अब सैफई महोत्सव नहीं, अयोध्या में दीपावली, काशी में देव दीपावली और बृंदावन की होली हो रही है। करहल में सपा मुखिया की जमानत जब्त हो रही है। इसौली विधानसभा के कुड़वार बाजार में बुधवार को भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश पांडेय ”बजरंगी” के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा इसी धरती पर कालनेमि का वध बजरंगबली ने किया था और हमारे उम्मीदवार भी बजरंगबली हैं।

योगी ने कहा कि अब सबका-साथ सबका विकास हो रहा है। हम योजनाओं को देने में कोई भेद नहीं करते हैं। मजदूरों के लिए हमने काम किया, उन्हें घर पहुंचाया। कितनों ने वैक्सीन ली है? सबको फ्री में लगी। सपा का शासन रहता तो वैक्सीन ब्लैक हो जाती। इसी वैक्सीन ने कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका है। वैक्सीन विरोधियों को वोट से जवाब दीजिये।

योजनाओं की चर्चा करते हुए श्री योगी ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को पर्याप्त राशन मिल रहा है। गरीबों को फ्री गैस सिलेंडर दिया गया। माफिया पहले खाद्यान्न डकार जाते थे। मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। सुलतानपुर एवं आसपास के लोगों को अब उपचार के लिए लखनऊ, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई भी होगी। पूर्वांचल वे भी बन रहा है। किसान ऋण माफी, सम्मान निधि और बेरोजगारों को रोजगार, सब काम चल रहा है। मेधावी लड़कियों को स्कूटी दी जायेगी। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को परिवहन में फ्री यात्रा सुविधा दी जाएगी। हर परिवार के एक नौजवान को स्वतः रोजगार से जोड़ने का काम होगा। एक करोड़ युवाओं को टेबलेट, लैपटॉप देने का काम होगा। कम्पटीशन की तैयारी का खर्चा भी सरकार अब स्वयं उठाएगी।

योगी ने कहा कि हमारी प्रगति से विपक्ष बौखलाया है। एक तरफ विकास का काम तो दूसरी ओर बुलडोजर होगा। ये बुलडोजर जब रगड़ता है तो माफियाओं का सर्वनाश होता है। पिछली बार इसौली चूका था। क्या-क्या गालियां देता था, याद है ? सपाइयों की थूक कर चाटने की आदत है। बजरंगबली को जिता कर भेजिये।

Related Articles

Back to top button