राज्य

मध्यप्रदेश में मंत्री पद और निगम मंडलों के दावेदारों में जागी आस

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठन में हुई नई नियुक्तियों ने उन नेताओं की उम्मीदों को फिर पंख लगा दिए हैं जो मंत्री पद और निगम मंडलों में पद पाने की कतार में शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवराज मंत्रिमंडल में अभी भी चार मंत्रियों के पद रिक्त है तो वही मंडल और निगम में नियुक्तियां होना है। राज्य में भाजपा संगठन में बीते दिनों ही पांच नियुक्तियां हुई हैं। जिनकी नियुक्तियां हुई हैं, उनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तो है हीं, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नाता रखने वाले भी शामिल हैं।

संगठन में जो नियुक्तियां हुई है उनमें देा केशव सिंह भदौरिया और श्याम महाजन पूर्व संभागीय संगठन मंत्री है और उनकी संघ से करीबी है। वहीं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान व क्षितिज भटट को सिंधिया कोटे का माना जा रहा है।

संगठन में हुई इन नियुक्तियों के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति की चचार्ओं ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्तमान में 30 मंत्री है, तय कोटे के अनुसार अधिकतम 34 मंत्रियों को जगह दी जा सकती है, इस लिहाज से चार और मंत्री बनाए जा सकते है। इन चार पदों के लिए दावेदारों की लंबी कतार है।

एक तरफ जहां वरिष्ठ विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए है वहीं दूसरी और निगम-मंडलों में भी नियुक्तियां चाहने वाले भी कम नहीं है। निगम-मंडलों की नियुक्ति केा लेकर सूची केा काफी अरसे पहले ही अंतिम रुप दिया जा चुका है, लेकिन अंदरखाने चल रही खींचतान के कारण ऐलान नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उन्हीं लोगों की नियुक्तियां हो पाई है जिन्हें राष्टीय नेतृत्व ने हरी झंडी दी।

Related Articles

Back to top button