टॉप न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बजट में 4 जातियों पर हो सकता है फोकस, PM मोदी कई बार कर चुके हैं जिक्र

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट को पेश करने जा रही हैं। ये उनका अंतरिम बजट होगा। उम्मीद यही की जा रही है कि इस बार बजट में उन चार ‘जातियों’ पर फोकस किया जाएगा, जिसका जिक्र पीएम मोदी अक्सर अपने भाषणों में करते हैं। वो हमेशा गरीब, किसान, युवा और महिलाएं के बारे में कहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बार-बार कहते रहे हैं कि उनके लिए सिर्फ यही चार जातियां हैं। चलिए जानते है कि इस बार के बजट में इन चार ‘जातियों’ के लिए क्या कुछ हो सकता है।

किसान को मिलेगा तोहफा
पीएम मोदी अक्सर अपने भाषणों में किसानों को एक जाति के रुप में बताते आए हैं। इस लिए इस बार के बजट में किसानों को तोहफा मिल सकता है। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने के बारे में सोच रही है। इकोनॉमिक टाइम्स के एक सर्वे के मुताबिक अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सरकार किसान सम्मान योजना में 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इसका मतलब कि किसानों के खाते में सालाना 9000 रुपए भेजे जाने की उम्मीद हैं। आपको बता दें कि अभी सरकार हर साल किसानों के खाते में 6000 रुपए भेजती है। यह रकम तकरीबन 4 महीनों के अंतराल पर 3 किस्तों में भेजी जाती है।

गरीबों को मिलेगा घर
आज, अंतरिम बजट में सरकार गरीबों के लिए खजाने की तिजोरी खोल सकती है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अंतरिम बजट में सरकार प्रधानमंत्री आवास योजान पर फोकस कर सकती है। इसके अलावा भी सरकार गरीबों के फायदा में बात कर सकती है।

महिलाओं पर भी होगा फोकस
सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं पर फोकस कर सकती है। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के लिए ऐलान भी किए जा सकते हैं। महिलाओं के लिए बजट एलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले 10 साल में इसमें 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बजट में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का भी ऐलान किया जा सकता है। महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए कौशल विकास की योजना भी लाई जा सकती है। सरकार महिला किसानों के लिए सम्मान निधि 12 हजार रुपए कर सकती है। इतना ही नहीं, सरकार महिलाओं के लिए ब्याज रहित लोन की पेशकश कर सकती है।

युवाओं के लिए क्या है
मोदी सरकार बजट में युवाओं पर भी फोकस कर सकती है। सरकार स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में छूट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए कुछ उपाय कर सकती है। सरकार आत्मनिर्भर रोजगार योजना में विस्तार कर सकती है। ग्रामीण युवाओं के लिए सरकार कुछ विशेष ऐलान कर सकती है। साल 2023 के बजट में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करने का ऐलान हुआ था।

Related Articles

Back to top button