राज्य

दिल्ली: रोहिणी में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, मारा गया ‘टाइगर’- दो पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों पक्षों में गोलियां चली हैं जिसमें पुलिस द्वारा एक बदमाश को ढेर किया गया है, जबकि दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच में यह मुठभेड़ हुई है।

एनकाउंटर के दौरान दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चली हैं। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान दीपक नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर किया है।

जानकारी के अनुसार, घटना दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके की है। एनकाउंटर में दीपक उर्फ बच्ची उर्फ टाइगर नाम के बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है। मारा गया बदमाश बीते दिनों रोहिणी के ही केएन काटजू इलाके में राधे नाम के युवक की हत्या के मामले में वांटेड था। वहीं, घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बेगमपुर थाना पुलिस टीम ने यह एनकाउंटर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले, 2019 में हत्या के मामले में दीपक बख्शी को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button