दिल्ली

आज फिर Delhi Metro की ब्लू लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी, 7 दिनों में तीसरी बार सेवाएं प्रभावित

नयी दिल्ली. दिल्ली (Delhi) मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line Metro) पर बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में विलंब हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। ब्लू लाइन पर यात्रियों को तीन दिन पहले भी कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं थीं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यात्रियों को सतर्क किया। उसने ट्वीट किया, ‘‘ ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।” सूत्रों ने बताया कि ओएचई (ओवरहेड उपकरण) में कुछ समस्या के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

हालांकि बाद में इस समस्या को दूर कर दिया गया और दिल्ली मेट्रो की ओर से ट्वीट कर सेवाएं फिर से शुरू होने की जानकारी दी गई। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर लिखा कि सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button