ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

एशिया कप में आज भारत-श्रीलंका खेलेगी फाइनल, 5 साल बाद फिर टीम इंडिया के पास ‘गोल्डन चांस’, जानें वेदर रिपोर्ट व संभावित प्लेइंग-11

कोलंबो. आखिरकार एशिया कप का एक और फाइनल भारत और श्रीलंका (India Vs Srilanka) के बीच होने को है। वहीं ये हाई वोल्टेज मुकाबला कोलंबो (Colombo) में है। देखा जाए तो वनडे एशिया कप के फाइनल में ये दोनों टीमों की 8वीं भिड़ंत है। वहीं इससे पहले हुई 7 खिताबी टक्कर में 4 भारत ने जीते हैं जबकि 3 पर श्रीलंका का कब्जा रहा है।

देखा जाए तो भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

एशिया कप: भारत और श्रीलंका पर एक नजर
वहीं एक अन्य खबर के अनुसार टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस वक़्त चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि BCCI ने इस बाबत अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।

बात एशिया कप 2023 की करें तो भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। इधर श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा ने मारे हैं। तो मथीश पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके सतह ही श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा इंजरी के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं।

बारिश की आशंका
मौसम को देखें तो कोलंबो में बारिश की 90% आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

जानें पिच रिपोर्ट
वैसे तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, इसके साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिल जाती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर थोडा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

Related Articles

Back to top button