अद्धयात्मजीवनशैली

16 जुलाई 2020 का राशिफल: जाने कैसे रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।
वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाआज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे। क्या न करें- आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें।
मिथुन राशि

आज के दिन आपके साथ व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें।

कर्क राशि

आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। क्या न करें- आज मित्रों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी से अपशब्द न बोलें।
सिंह राशि

आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे। क्या न करें- आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

कन्या राशि

आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए असीम लाभ का योग है। इसके अलावा विविध क्षेत्रों में भी लाभ की संभावनाए हैं। क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें।

तुला राशि

आज के दिन उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें।

वृश्चिक राशि

आज के दिन प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, वरना नुकसान होना संभव है।

धनु राशि

तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं।

मकर राशि

आज आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। अभ्यास में भी खूब सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज हर प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बनाकर रखें। इन्हें बेवजह खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ राशि

आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें।

मीन राशि

आज के दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। क्या न करें- आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह लिए बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें।

Related Articles

Back to top button