उत्तराखंडराज्य

सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय कोटद्वार में दी गयी श्रद्धांजलि

कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में भारतीय सेना के चीफ जनरल श्री बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधूलिका एवं अन्य अधिकारियों के तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हैलीकप्टर दुर्घटना में हुए असामयिक निधन के कारण विश्वविद्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें समस्त कर्मचारियों, स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभा स्थल पर 2 मिनट का मौन रखा गया व दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गयी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.बी. ब़त्रा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय के डीन प्रो. पीएस राणा ने कहा कि जनरल रावत साहब उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश की शान थे। उनकी मृत्यु से एक अपूर्णीय क्षति हुई है उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कुलसचिव मोहित मिश्रा, शशि रावत, ज्ञानेन्द्र, विकास, धीरेन्द्र कुमार, हर्षित शर्मा, मनीषा, सिमरन, विकास, भुवन, प्रदीप,राहुल, गुरजंत, सुरभी,अमृता, ममता,कुसुम,रूपाली, ब्रिजेश, सुभाष आदि मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह व सह-चेयरमैन डॉ. आशा सिंह ने भेजे अपने संदेश में जनरल श्री बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधूलिका व 11 सैन्य अधिकारियों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया व उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Related Articles

Back to top button