अपराधउत्तर प्रदेशमिर्ज़ापुरराज्य

कचहरी के 3 नम्बर गेट पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत

कचहरी के 3 नम्बर गेट पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत

मीरजापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला कचहरी के तीसरे नम्बर के द्वार के पास रविवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो किशोरों की मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी सुरेश वर्मा का सुमित (16) व आदित्य तिवारी (17) रविवार की देर रात लगभग साढ़ बारह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर रमईपट्टी की ओर जा रहे थे। जिला कचहरी के गेट नम्बर तीन के पास वह सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि आदित्य ने चिकित्सालय पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल व कचहरी चौकी प्रभारी मृत किशोरों के शव को पोष्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व वाहन को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई आरम्भ की।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : मेक्सिको को भारत से मिली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 870,000 डोज खेप 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button