छत्तीसगढ़राज्य

केंद्रीय गृहमंत्री शाह 7 को आएंगे कोरबा, मां सर्वमंगला देवी का करेंगे दर्शन

कोरबा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार जिले के प्रवास पर आ रहे है और इस दौरान श्री शाह मां सर्वमंगला देवी का दर्शन करेंगे। इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे, इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कोरबा कलेक्टर संजीव झा , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो मौजूद थे।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं और उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए है। गृहमंत्री शाह का पहला दौरा होने के कारण जहां पार्टी नेता उत्साहित हैं, वहीं प्रशासनिक अमला भी चौकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने में जुट गया है। यही कारण है कि अधिकारी और भाजपा नेता लगातार बैठक कर रहे है। प्रशासनिक अमला सभा स्थल और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में जुट गए है। गृहमंत्री शाह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मां सर्वमंगला देवी का दर्शन करने, उसके बाद इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button