उत्तर प्रदेशराज्य

UP: पुल‍िस की प‍िटाई से मह‍िला का हुआ मिसकैरिज, गर्भ में 3 महीने के बच्चे की मौत

संभल. पुल‍िस की प‍िटाई से 3 महीने की प्रेग्नेंट मह‍िला का अबॉर्शन होने का मामला सामने आया है। पीड़‍िता का अारोप है क‍ि दारोगा ने उसे लात-घूसों से इतना मारा-पीटा की गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई। जब पत‍ि के साथ श‍िकायत लेकर थाने पहुंची तो पुल‍िस ने उसे भगा दिया। रव‍िवार को मीड‍िया में बात सामने आने के बाद पुल‍िस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मह‍िला को गंभीर हालत में ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने कहा, मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

UP: पुल‍िस की प‍िटाई से मह‍िला का हुआ मिसकैरिज, गर्भ में 3 महीने के बच्चे की मौत

मह‍िला के देवर पर है एक लड़की को भगाने का आरोप…

-मामला संभल के नखासा थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर मिलक का है। पीड़‍ित महिला का आरोप हे क‍ि शनिवार की रात सिरसी चौकी इंचार्ज (दारोगा) कांत कुमार शर्मा उसके घर पहुंचे। अचानक उसके साथ मारपीट करने लगे। लात-घूंसों से इतना मारा-पीटा की वो बुरी तरह घायल हो गई और उसका अबॉर्शन हो गया। पेट में ही 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई।

-आरोप है क‍ि पीड़ित महिला अगले दिन यानी रव‍िवार को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। लेक‍िन मामला पुलिस महकमें से जुड़ा होने से भगा दिया गया।

-इसके बाद वो अपने मृत बच्चे के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। मामला मीडिया में आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। फ‍िलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी दारोगा ने कहा

-आरोपी दारोगा कांत कुमार शर्मा ने कहा, ”पीड़ित महिला के देवर पर गांव की एक लड़की को भगाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस उसके दरवाजे पर उसकी तलाश में गई। जब वो नहीं म‍िला तो वापस आ गए। इसके बाद क्या हुआ हमें कुछ मालूम नहीं है।”

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी

-सीओ गमलेश्वर व‍िलटोर‍िया का कहना है क‍ि पुल‍िस मह‍िला के देवर को पकड़ने उसके घर गई थी। हालांक‍ि, डॉक्टरों ने बताया क‍ि ये मारपीट का मामला नहीं लग रहा है। मह‍िला का अबॉर्शन कैसे हुआ मेड‍िकल र‍िपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

-अगर इस मामले में कोई भी पुल‍िसकर्मी आरोपी पाया जाता है तो उसके ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसे ज‍ेल भेजा जाएगा।

खड़े हो रहे ये सवाल

-लोगों का कहना है क‍ि सवाल ये है क‍ि जब पीड़‍ित मह‍िला के देवर पर कोई आरोप था तो मह‍िला के साथ ये घटना क्यों हुई और मह‍िला ने पुल‍िस पर आरोप क्यों लगाया?

-दूसरी बात ये है क‍ि एक मां अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को क्यों मारेगी? जांच के बाद ही पता चलेगा क‍ि आरोपी कौन है।

Related Articles

Back to top button