उत्तर प्रदेशराज्य

UP: बरेली की महिला CJM जज ने लेडी इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पर लगाये ये गंभीर आरोप

बरेली (यूपी).जिले की महिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने एक महिला इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है, ”महिला इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल ने उनके घर के अंदर जबरन घुस परिवार के साथ मारपीट की। साथ ही 5 साल के बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, महिला इंस्पेक्टर कस्टडी में बेहोश हो गई। तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को कोर्ट से 25 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

UP: बरेली की महिला CJM जज ने लेडी इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पर लगाये ये गंभीर आरोप

आगे पढ़िए पूरा मामला…

– मामला बुधवार शाम 6:45 का है। जिले की महिला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कुसुमलता राठौर कोर्ट से जज कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंची।

– इसी दौरान इंस्पेक्टर अनुपम सिंह एक महिला कॉन्स्टेबल लता शर्मा के साथ सादी वर्दी में अपनी कार से उनके आवास पर पहुंची।

– सीजेएम जज का आरोप है, ”कुछ देर तक बातचीत करने के बाद इंस्पेक्टर उनसे झगड़ा करने लगीं और फिर मारपीट की। दोनों ने उनके गले से चेन लूट ली। ”

– ”जब नौकरानी जया बचाने दौड़ी तो उसे भी पीटा और उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उसे इन दोनों के कब्जे से छुड़ाया।”

– ”इसके बाद दोनों घर में जबरन गुस आई और परिवार को बंधक बना लिया। पिता की गोद से दत्तक पुत्र कुशाग्र(5) को छीन लिया।”

– ”उसको किडनैप कर ले जाने लगी। तभी हमने फोन कर कोतवाली पुलिस बुला लिया। पुलिस ने बच्चे को उनके चंगुल से छुड़वाया और हिरासत में ले लिया।”

– दूसरी तरफ, कॉन्स्टेबल महिला जज पर पहले पिटाई फिर जबरन अरेस्ट कराने का आरोप लगा रही है।

ऐसे हुई जान-पहचान

– इंस्पेक्टरअनुपमा सिंह 2015 से पीलीभीत के महिला थाने में निरीक्षक पद पर कार्यरत रही है। एक महीने पहले उसका ट्रांसफर पीलीभीत से फैजाबाद जनपद के लिए हो हुआ है।
– सीजेएम और इंस्पेक्टर के परिवार लखनऊ की आशियाना कॉलोनी में आसपास ही रहते हैं। वहीं से दोनों के बीच परिचय था।

क्या कहना है पुलिस का?

– एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण का कहना है, ”दोनों को हिरासत में महिला थाने ले जाया गया है। सीजेएम की गई तहरीर पर रात 11:20 बजे कोतवाली पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बंधक बनाने, जानलेवा हमला, लूट करने और बच्चे का अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किया है।

हिरासत में बेहोश होकर गिरीं इंस्पेक्टर

– कोतवाली पुलिस और सीओ प्रथम कुलदीप कुमार ने दोनों से गुरुवार को लंबी पूछताछ की। इस दौरान शाम करीब 6 बजे महिला इंस्पेक्टर अनुपम सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और वो गिर पड़ीं। तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

– बता दें, पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट से 25 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button