उत्तर प्रदेशराज्य

UP : शामली में यमुना नदी में 3 लड़के डूबे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में नहाने गए तीन लड़के डूब गए, जिनमें से एक को बया लिया गया है और दो अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाशी का अभियान जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, झिंझाना थाना अंतर्गत पटनी परतापुर गांव के तीन लड़के अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में नहाने गए थे। तीनों लड़के गहरे पानी में पहुंचने के साथ पानी के बहाव में बह गए। उनके एक साथी ने गांव वालों को जानकारी दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे और एक लड़के को बचा लिया।

जबकि, दो लड़के पानी में समा चुके थे। हादसे की जानकारी गांव वालों ने पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम लापता दोनों लड़कों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button