उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलाधिकारी समेत 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बुधवार आधी रात के करीब इन तबादलों की घोषणा की गई।

आलोक सिंह को उनकी वर्तमान पोस्टिंग सूडा से ललितपुर जिला मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि चंद्र भूषण त्रिपाठी को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

मैनपुरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को भी इसी पद पर लखीमपुर खीरी में स्थानांतरित किया गया है। अविनाश कृष्ण सिंह को मैनपुरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि शेषमणि पांडे को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अरुण कुमार को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button