उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

यूपी नगर निगम चुनाव परिणाम: वोटों की गिनती जारी, BJP 14 सीटों पर, BSP 2 और SP 1 सीट पर आगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (Uttar Pradesh municipal elections) और राज्य विधानसभा (state assembly) की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गयी। वोटों की गिनती जारी है। ताजा हालात के अनुसार बीजेपी 14 सीटों पर, बसपा 2 और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था, जबकि राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव (municipal elections) के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ।

नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ। चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया।

कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे। उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निकाय के चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करने की घोषणा करते हुए पहले कहा था कि राज्य में महापौर की 17 सीटों और पार्षदों की 1,420 सीटों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से मतदान होगा, जबकि शेष पर मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button