लखनऊस्पोर्ट्स

यूपी ने राष्ट्रीय एक्वेटिक में जीते पांच रजत और तीन कांस्य पदक

लखनऊ। यूपी के खिलाडिय़ों ने राजकोट (गुजरात) में आयोजित 36वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते।
रजत पदक विजेता अंकित यादव (गोरखपुर, बालक ग्रुप थर्ड, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक), अनुराग आर.सिंह (वाराणसी, बालक ग्रुप फर्स्ट, 400 मी.फ्री स्टाइल), दिशा भंडारी (गौतम बुद्ध नगर, बालिका ग्रुप फर्स्ट, 100 मी.बटरफ्लाई स्ट्रोक), अणर्व त्यागी (गौतम बुद्ध नगर, बालक ग्रुप फोर्थ, 200 मी.व्यक्तिगत मेडले) और अंकित यादव (गोरखपुर, बालक ग्रुप थर्ड, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) रहे। वहीं अनुराग आर.सिंह (वाराणसी, बालक ग्रुप फर्स्ट, 200 मी.फ्री स्टाइल), सूरज चौहान (लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल, बालक ग्रुप थर्ड, 50 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) और अंकित पुनिया (लखनऊ, बालक ग्रुप फर्स्ट, हाई बोर्ड डाइविंग) ने कांस्य पदक जीते।

Related Articles

Back to top button